Tim David Batting: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में अपने बल्ले से धमाल मचाने को तैयार हैं। दाएं हाथ का यह आक्रमक खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस सेशन में खूब धूम मचा रहा है। सोशल मीडिया पर डेविड का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह आईपीएल शुरू होने से पहले अपने बल्ले का दम दिखाते नज़र आए हैं।

Advertisement

यह वीडियो खुद मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया गया है जिसमें टिम डेविड तूफानी बल्लेबाज़ी करते देखे जा सकते हैं। डेविड एक आक्रमक बल्लेबाज़ हैं और इस वीडियो में भी वह अपना यही रूप दिखाते कैमरे में कैद हुए हैं। डेविड ने पहली गेंद पर जोरदार अंदाज में बल्ला घुमाकर चौका जड़ा और फिर अगली चार गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जड़ दिये। कुल मिलाकर यहां इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने छह गेंदों पर 23 रन लूटे। डेविड का यह वीडियो विपक्षी खेमें में दहशत का माहौल बनाने के लिए काफी है क्योंकि यह खिलाड़ी अकेले अपने दम पर मैच पलट सकता है।

Advertisement

बता दें कि मुंबई इंडियंस के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ कीरोन पोलार्ड आईपीएल से एक प्लेयर के तौर पर संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में MI यह चाहेगी कि टिम डेविड टीम में वही भूमिका निभाएं जो कि पोलार्ड निभाया करते थे। टिम डेविड का बल्लेबाज़ी अंदाज भी काफी मायनों में पोलार्ड से मिलता है, ऐसे में वह मुंबई इंडियंस की टीम में पोलार्ड को रिप्लेस करने के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन होंगे।

गौरतलब है कि टिम डेविड को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में 8.25 करोड़ रुपये की मोटी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। मुंबई इंडियंस के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी डेविड को खरीदना चाहती थी, लेकिन मुंबई इंडियंस ने इस धाकड़ खिलाड़ी को अपने हाथों से जाने नहीं दिया। ऐसे में पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस को इस खिलाड़ी से काफी उम्मीदें होंगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार