Tim David Six Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 34वें मुकाबले में बीते गुरुवार, 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने 18.5 ओवर में 206 रनों का लक्ष्य हासिल करके गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 5 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच RCB के तूफानी बल्लेबाज़ टिम डेविड (Tim David) ने एक बेहद ही हैरतअंगेज छक्का मारा जिसे देखकर वो खुद भी पूरी तरह दंग रह गए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना बेंगलुरु टीम की इनिंग के 17वें ओवर में घटी। गुजरात टाइटंस के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ कगिसो रबाडा करने आए थे जिन्होंने अपनी रफ्तार से पांचवीं गेंद पर टिम डेविड को शॉक किया। यहां टिम डेविड एक गलत शॉट खेल बैठे थे जिसके कारण वो बॉल उनके बैट के ऐज से टकराई।

Advertisement

आमतौर पर ऐसी घटना घटने पर बल्लेबाज़ मैदान पर मौजूद किसी फील्डर के हाथों कैच आउट हो जाता है, लेकिन ये बॉल टिम डेविड के बैट से टकराई थी। उन्होंने अपने शॉट में इतनी पावर भरी थी कि बैट के ऐज से लगने के बावजूद गेंद ने थर्ड मैन के फील्डर को बिट कर दिया और वो हवा में उड़ते हुए सीधा बाउंड्री लाइन के बाहर गिरी।

IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से टिम डेविड के इस हैरतअंगेज सिक्स का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। बता दें कि उन्हें गुजरात के सामने ज्यादा बैटिंग करने का मौका नहीं मिला और उन्होंने 9 गेंदों पर नाबाद 10 रनों की पारी खेली। वो टूर्नामेंट में RCB के लिए 7 मैचों में 91.50 की औसत और 194.68 की स्ट्राइक रेट से 183 रन ठोक चुके हैं।

पॉइंट्स टेबल का हाल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम गुजरात टाइटंस पर जीत हासिल करने के बाद अब पॉइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। उनके नाम 7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक दर्ज है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर गुजरात टाइटंस की तो वो 7 मैचों में 3 जीत और 6 अंक के साथ सातवें पायदान पर खिसक गए हैं। गौर करें कि पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पंजाब किंग्स की टीम है जिन्होंने टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मुकाबला नहीं हारा। उनके नाम 6 मैचों के बाद 11 अंक दर्ज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार