Tim Seifert Vs Mitchell Owen Video: मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 (MLC 2026) का तीसरा मुकाबला शनिवार, 20 जून को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला गया था जहां सिएटल ओर्कास (Seattle Orcas) की टीम ने 17.4 ओवर में 217 रन चेज करके वाशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) को 5 विकेट से हार का स्वाद चखाया। गौरतलब है कि इसी बीच SOR के सलामी बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट (Tim Seifert) ने विपक्षी टीम के ऑलराउंडर मिशेल ओवेन (Mitchell Owen) की जमकर सुताई की और उनके एक ओवर में छक्के-चौके की बारिश करके पूरे 28 रन ठोके।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नजारा सिएटल ओर्कास की इनिंग के 9वें ओवर में देखने को मिला। यहां वाशिंगटन फ्रीमड के लिए मिशेल ओवेन बॉल डालने आए थे जो कि उनके कोटे का दूसरा ही ओवर था। यहां पर ही टिम सेफर्ट ने उन्हें टारगेट किया।

Advertisement

ध्यान दें कि मिशेल ओवेन ने अपनी पहली गेंद बेहद ही चालाकी से ऑफ साइड में बेहद बाहर शॉट डिलीवर की जिस पर टिम सेफर्ट कोई रन नहीं बना पाए, लेकिन इसके बाद जो हुआ वो देखने लायक नज़ारा था। 31 साल के सेफर्ट ने दूसरी गेंद से अपना अटैकिंग मोड ऑन कर दिया और मिशेल ओवेन के ओवर में बची हुई पांच गेंदों पर एक चौका और 4 छक्के ठोक डाले।

इस तरह टिम सेफर्ट ने मिशेल ओवेन के ओवर में पूरे 28 रन ठोके जिसका वीडियो खुद MLC ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में टिम सेफर्ट ने वाशिंगटन फ्रीडम के सभी गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 33 गेंद खेलकर 236.36 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 6 बड़े छक्के जड़े। वो टूर्नामेंट में अब तक दो मैचों में कुल 182 रन ठोक चुके हैं, जो कि उनकी मौजूदा फॉर्म की गवाही दे रहे हैं।

पॉइंट्ल टेबल का हाल: MLC 2026 की पॉइंट्स टेबल पर टेक्सास सुपर किंग्स की टीम टॉप पर बनी हुई है, जिनके नाम एक मैच में एक जीत दर्ज है। वहीं बात करें अगर सिएटल ओर्कास की तो वो वाशिंगटन फ्रीडम पर जीत दर्ज करने के बाद तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। पॉइंट्स टेबल पर दूसरी पॉजिशन पर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स हैं, जिन्होंने भी एक मैच में एक जीत हासिल की है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और वाशिंगटन फ्रीडम चौथे और पांचवें पायदान पर है, जिन्होंने एक मैच खेला और उसमें हार का सामना किया। बात करें अगर छठी पॉजिशन की तो वहां एमआई न्यूयॉर्क है जिन्होंने टूर्नामेंट में अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार