Tim Seifert 98-Metre Long Six Video: मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (Manchester Super Giants) के सलामी बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट (Tim Seifert) ने बीते मंगलवार, 28 जुलाई को द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) के खिलाफ 16 गेंदों पर 3 चौके 2 छक्के लगाकर 175 की स्ट्राइक रेट से 28 रनों की छोटी, लेकिन तूफानी पारी खेली। इसी बीच उन्होंने नाथन एलिस (Nathan Ellis) को एक 98 मीटर का मॉन्स्टर छक्का मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना मेलबर्न सुपर जायंट्स की पारी की 20वीं गेंद पर घटी। यहां नाथन एलिस ने बड़ी गलती करते हुए टिम सेफर्ट के हिटिंग एरिया में गेंद डिलीवर कर दिया था जिसे देखकर बल्लेबाज़ की आंखें चमक गई। इसके बाद होना क्या था, टिम सेफर्ट ने दुनिया को अपनी भुजाओं की ताकत दिखाई और लॉन्ग-ऑन की तरफ 98 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया।

द हंड्रेड ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। इस वीडियो में नाथन एलिस के हाथ से निकली बॉल फैंस के बीच स्टैंड्स में गिरती दिख रही है।

मैच का हाल: ये मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला गया था जहां मेलबर्न सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता मिलने के बाद अपनी पारी की 100 गेंदों पर 3 विकेट खोकर 181 रन बनाए। उनके लिए जोस बटलर (33 गेंदों पर 63 रन) और हेनरिक क्लासेन (27 गेंदों पर 53 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में सनराइजर्स लीड्स के लिए मिचेल मार्श (26 गेंदों पर 63 रन), जैक क्रॉली (34 गेंदों पर नाबाद 56 रन) और हैरी ब्रूक (17 गेंदों पर नाबाद 42 रन) ने तूफानी पारी खेली जिसके दम पर टीम ने महज़ 88 गेंदों पर 182 रनों का लक्ष्य हासिल किया और ऐसे ये मुकाबला पूरे 7 विकेट से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार