Tristan Stubbs Viral Video: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बल्लेबाज़ ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) बीते शनिवार, 11 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सामने 38 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में ट्रिस्टन स्टब्स अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए जिस वज़ह से वो पवेलियन लौटते समय बेहद ही गुस्से में थे और उन्होंने अपना बैट और हेलमेट तक जमीन पर पटक दिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग के 19वें ओवर में घटी। चेन्नई के लिए ये ओवर हरफनमौला खिलाड़ी जेमी ओवरटन करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स मिड ऑफ की तरफ बड़ा शॉट मारने की कोशिश में नूर अहमद को अपना कैच देकर आउट हुए।
इसके बाद होना क्या था, वो गुस्से से बौखला गए और उन्होंने पवेलियन लौटते समय अपना बैट जमीन पर फेंक लिया। गौर करें कि वो यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जाने के बाद अपना हेलमेट भी बेहद ही जोर से फेंका। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि ट्रिस्टन स्टब्स के गुस्सा होने की एक बड़ी वज़ह ये भी थी कि वो आउट होने से पहले अपने दस्तानों से परेशान थे और उन्हें बदलना चाहते थे, लेकिन अंपायर ने उन्हें वो बदलने की अनुमती नहीं दी जिसके बाद स्टब्स अगली ही गेंद पर अपना विकेट खो बैठे।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऐसा रहा मैच का हाल: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में संजू सैमसन की 56 गेंदों पर नाबाद 115 रनों की पारी के दम पर 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 189 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स ने 23 रनों से अपने होम ग्राउंड पर जीत हासिल की और सीजन का भी अपना पहला मैच जीता।