Babar Azam Viral Video: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कराची नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेजबान पाकिस्तान मुश्किलों में नज़र आ रही है। इसी मैच के दौरान पाक कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के साथ एक घटना घटी। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कीवी विकेटकीपर का हाथ बाबर आजम के हेलमेट पर लगता है। ऐसा क्यों हुआ यह साफ नहीं हो सका है, लेकिन यह वीडियो देखकर पाकिस्तान के फैंस भड़क चुके हैं।

Advertisement

वायरल वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'ये तो (न्यूजीलैंड के खिलाड़ी) अब थप्पड़ भी मार रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने अपना गुस्सा जाहिर किया और बाबर आजम के लिए एक मैसेज लिखा, उन्होंने कहा, 'हेलो बाबर देखो बदला लेना है। बल्ला मारना इससे कम कुछ नहीं।' ऐसे ही कई रिएक्शन पाकिस्तानी फैंस ने साझा किये हैं।

Advertisement

फ्लॉप हुए बाबर: न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 612 रन बनाए थे, ऐसे में पाकिस्तानी फैंस को उम्मीद थी कि एक बार फिर बाबर आजम टीम के लिए बड़ी पारी खेलेंगे। कप्तान ने पहली इनिंग में 161 रन ठोके थे, लेकिन दूसरी पारी में वह ऐसा नहीं कर सके। कराची टेस्ट की दूसरी इनिंग में बाबर महज़ 14 रन बनाकर आउट हुए हैं।

मैच का हाल: इस मुकाबले की बात करें तो कराची टेस्ट में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था। यहां पाकिस्तान ने बाबर आजम (161) और आगा सलमान (103) की शतकीय पारी के दम पर 438 रन बनाए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड ने पहली पारी में केन विलियमसन के दोहरे शतक के दम पर 612 रन बनाए, जिसके बाद अब पाकिस्तान दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक 4 विकेट खोकर 159 रन स्कोरबोर्ड पर टांग चुकी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार