Cricket videos: Cricket News & Match Updates
VIDEO: बल्लेबाज का हुआ ब्रेन फेड, दिमाग की बत्ती हुई गुल और चालाकी के चक्कर में हो गया रन आउट
क्रिकेट के मैदान पर अकसर ही खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से फैंस को मनोरंजित करते हैं। ग्राउंड पर खिलाड़ियों का जोश देखने लायक होता है तभी तो एक बल्लेबाज चौके छक्के लगाकर और एक गेंदबाज गिल्लियां उड़ाकर सुर्खियां बटोरता है। लेकिन इसी बीच मैदान पर ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं भी घटती है जिन्हें देखकर क्रिकेट फैंस हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक बार फिर हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक बल्लेबाज जरूरत से ज्यादा चतुर बनने के चक्कर में रन आउट होता कैमरे में कैद हुआ है।
32 सेकेंड का यह वीडियो European Cricket ने शेयर किया है। इस वीडियो में स्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्लेबाज गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलता है जिसके बाद वह रन चुराने के लिए तेजी से दौड़ पड़ता है। यहां फील्डर तेजी से गेंद को पड़कर थ्रो करता है और गेंद नॉन स्ट्राइकर पर स्टंप से टकराकर स्ट्राइकर एंड की तरफ चली जाती है। Read More...