इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज़ स्टु्अर्ट ब्रॉड के लिए एजबेस्टन टेस्ट बिल्कुल भी यादगार नहीं रहा है। इस मुकाबले के दौरान ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर फेंका, वहीं अंपायर ने भी उनकी अच्छी तरह से क्लास लगाई है। सोशल मीडिया पर ब्रॉड का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंपायर उन्हें चुपचाप बैटिंग करने की नसीहत देते नज़र आ रहे हैं।

Advertisement

स्टुअर्ट ब्रॉड ने भारतीय टीम के खिलाफ रिशेड्यूल टेस्ट में कुल 3 सफलताएं हासिल किए। ब्रॉड को भारतीय टीम की पहली इनिंग में एक विकेट मिला, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने दो विकेट चटकाएं। लेकिन इस दौरान जो घटनाएं घटी वह ब्रॉड के लिए सिर्फ और सिर्फ एक बुरे सपने की तरह है। पहले भारतीय कप्तान ने इंग्लिश गेंदबाज़ के एक ओवर में 35 रन जड़े, वहीं अब अंपायर ने भी उन्हें कड़ी चेतावनी दी है।

Advertisement

यह घटना एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन घटी। इंग्लैंड के लिए सैम बिलिंग्स और स्टुअर्ट ब्रॉड बल्लेबाज़ी कर रहे थे। इसी बीच इंग्लिश गेंदबाज़ अंपायर से खफा नज़र आए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। यही वज़ह थी अंपायर ने ब्रॉड की लाइव मैच में ही क्लास लगा दी।

इस वायरल वीडियो में अंपायर रिचर्ड केटलबरो को स्टुअर्ट ब्रॉड को चेतावनी देते हुए सुना जा सकता है। अंपायर ने ब्रॉड से कहा, 'हमे अंपायरिंग करने दो और तुम बल्लेबाज़ी करो, ठीक है? वरना तुम एक ओर बार मुसीबत में पड़ने वाले हो।' रिचर्ड केटरबरो ने आगे कहा, 'ब्रॉडी, ब्रॉडी बैटिंग करो और चुप रहो।'

मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए हैं। इंग्लिश टीम को पांचवें दिन जीत दर्ज करने के लिए 119 रनों की जरुरत है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार