Kieron Pollard Nehal Wadhera Challenge Video: वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार बल्लेबाज़ कीरोन पोलार्ड इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास ले चुके हैं। IPL 2023 में पोलार्ड ने बतौर खिलाड़ी हिस्सा नहीं लिया है, लेकिन वह अब मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच के तौर पर इस कैश रिच लीग से जुड़े हुए हैं। भले ही पोलार्ड ने आईपीएल को एक बल्लेबाज़ के तौर पर अलविदा कह दिया है, लेकिन यह धाकड़ खिलाड़ी अब तक लंबे-लंबे छक्के मारना नहीं भूला है। मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह नेट्स में बैटिंग करते हुए अपने अंदाज में छक्के मारते नज़र आए हैं।

Advertisement

नेहल वढेरा ने किया था चैलेंज

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से 1 मिनट 12 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टीम के युवा खिलाड़ी नेहल वढेरा बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड को चैलेंज करते नज़र आ रहे हैं। वढेरा कैरेबियाई स्टार से कहते हैं कि आप मेरे ओवर में 2 छक्के नहीं मार पाओगे, लेकिन यहां पोलार्ड महज दो गेंदों में दो बड़े छक्के लगाकर इस युवा खिलाड़ी का भ्रम दूर कर देते हैं।

कोच पोलार्ड से बहस करने लगे नेहल वढेरा

पोलार्ड और नेहल के बीच हुए चैलेंज के दौरान जैसे ही धाकड़ बल्लेबाज़ ने युवा खिलाड़ी को दूसरा छक्का मारा उसके बाद नेहल ने बैटिंग कोच से मीठी बहस करने लगे। नेहल का कहना था कि 'चैलेंज में मैं जीता हूं। उन्होंने (पोलार्ड) चीटिंग की है। पहली बॉल पर वह आउट थे, वहां कोई छक्का नहीं था। कैमरा वहां नहीं था इसलिए पता नहीं चला।'

यही वजह है मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी नेहल वढेरा और कोच कीरोन पोलार्ड के बीच हुए चैलेंज का वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस का हाल

IPL 2023 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। पांच बार आईपीएल टाइटल जीत चुकी MI की टीम आईपीएल सीजन 16 में अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में से सिर्फ एक मैच ही जीत सकी है। पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस 9वें पायदान पर विराजमान है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार