Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के 15 साल के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) एक आक्रमक खिलाड़ी हैं जो कि बड़े-बड़े छक्के मारने की काबिलियत रखते हैं। IPL के मौजूदा सीजन में तो वो अब तक सिर्फ पांच मुकाबलों में 18 छक्के ठोक चुके हैं। गौरतलब है कि इसी बीच अब राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से वैभव का नया वीडियो साझा किया है जिसे देखकर विपक्षी टीमों में जरूर खलबली मचेगी।
दरअसल, RR ने एक 13 सेकंड का वीडियो फैंस के साथ साझा किया है जिसमें छोटी उम्र के वैभव नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए बड़ा छक्का मारते हैं और स्टेडियम की एक खिड़की का शीशा ही तोड़ देते हैं। उनके शॉट में इतनी ताकत होती है कि खिड़की के शीशे में एक बड़ा छेद हो जाता है। आप नीचे ये पूरा वीडियो देख सकते हो।
शायद आपको यकीन ना हो, लेकिन 15 साल के वैभव IPL 2026 में मौजूदा समय में राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 5 मैचों में 40 की औसत और 263.15 की स्ट्राइक रेट से 200 रन ठोककर ये कारनामा किया है। वो ऑरेंज कैप की रेस में भी तीसरी पॉजिशन पर बने हुए हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये में रिटेन किया है।
बताते चलें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना अगला मुकाबला रविवार, 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ कोलकाता के ही ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा। ऐसे में इसमें कोई शक नहीं कि इस मुकाबले में वैभव को शुरुआत में ही आउट करने के लिए KKR के गेंदबाज़ों को कोई मजबूत प्लान बनाना होगा। अगर वो वैभव को आउट नहीं कर पाते तो वैभव अपनी टीम को एक तूफानी शुरुआत जरूर देंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
राजस्थान रॉयल्स टीम का पूरा स्क्वाड: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा।