IND vs BAN 2nd Test: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर काफी एक्टिव रहते हैं। कोहली अग्रेसिव खिलाड़ी हैं और यह मैदान पर कई बार देखने को मिला है। भारत बांग्लादेश टेस्ट (IND vs BAN) सीरीज के दूसरे मैच में भी एक घटना घटी जब विराट थोड़े गुस्से में थोड़े नाराज नज़र आए। विराट की नाराजगी का कारण थे विपक्षी बल्लेबाज़ शांतो (Najmul Hossain Shanto)

Advertisement

जी, हां अक्सर शांत नज़र आने वाले नाजमुल हुसैन शांतो ने विराट कोहली को गुस्सा दिला दिया। दरअसल, यह घटना दूसरे दिन के खेल के दौरान घटी। दिन के आखिरी ओवर बचे थे और मेजबान विकेट गंवाना नहीं चाहते थे। ऐसे में नाजमुल हुसैन शांतो ने समय खराब करने का प्रयास किया। शांतो अपने जूते के फीते बांधते नज़र आए, जिसके बाद विराट कोहली नाराज हो गए। यहां विराट ने अपना गुस्सा दिखाया और बांग्लादेशी खिलाड़ी को शर्ट भी उतार ले इशारा करते कैमरे में कैद हुए।

Advertisement

बता दें कि यह पहली घटना नहीं थी जब नाजमुल हुसैन शांतो ने समय बर्बाद करने की कोशिश की। इससे पहले उन्होंने एक बार अपना बैट बदलने की इच्छा जाहिर की थी जिसके बाद उन्होंने कई बल्ले देखे और अंत में अपने उसी बल्ला का चुनाव किया जिससे वह बैटिंग कर रहे थे। यही कारण है अंत में विराट का गुस्सा नज़र आया।

गौरतलब है कि दो मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है। दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था और वह पहली पारी में 227 रन बनाकर ऑलआउट हुए। इसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाए, जिसके बाद खबर लिखे जाने तक मेजबानो ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 64 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। शांतो पहली पारी में 24 और दूसरी पारी में 5 रन बनाकर आउट हुए।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार