Virat Kohli And Tim Southee Viral Video: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) और न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज़ टिम साउदी (Tim Southee) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो आपस में धक्का मुक्की करते नज़र आए हैं। दरअसल, इस वायरल वीडियो का सच ये है कि यहां ये दोनों दिग्गज आपस में लड़ाई नहीं, बल्कि मस्ती कर रहे थे।

Advertisement

सोशल मीडिया ऐप एक्स पर इस घटना का वीडियो फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे होते हैं और इसी बीच टिम साउदी भी वहां से गुजरते हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड का ये दिग्गज विराट कोहली को रोक लेता है और फिर दोनों के बीच हंसी मज़ाक में धक्का मुक्की होती है। इस घटना के बाद जहां टिम साउदी ग्राउंड की तरफ चले जाते हैं, वहीं विराट कोहली हंसते हुए ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हैं। यही वजह है ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आया है। ये भी जान लीजिए कि टिम साउदी और विराट कोहली काफी पुराने और अच्छे दोस्त हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि पुणे टेस्ट में इन दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के लिए सिर्फ 18 रन (पहली इनिंग 1 रन और दूसरी इनिंग 17 रन) बनाए। वहीं दूसरी तरफ टिम साउदी को सिर्फ एक ही विकेट नहीं मिला। इसका एक बड़ा कारण ये है कि पुणे की पिच पर स्पिनर्स को मदद की जिस वजह से टिम साउदी ने ज्यादा बॉलिंग ही नहीं की।

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिचेल सैंटनर, विल ओ'रुर्के, एजाज पटेल।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार