Virat Kohli Angry Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते रविवार, 12 अप्रैल को वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की। इस मुकाबले में उन्होंने 38 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्का ठोककर 50 रन बनाए। हालांकि जैसे ही वो आउट हुए उन्होंने अपना आपा खो दिया और वो काफी गुस्से में दिखे। 

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर विराट का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो आउट होने के बाद डगआउट की तरफ जाते हुए काफी गुस्से में दिख रहे हैं। यहां वो खुद से इतना निराश होते हैं कि पहले ग्लव्स उतारकर हवा में उड़ा देते हैं और फिर हेलमेट जमीन पर पटक देते हैं। आप नीचे उनका वीडियो देख सकते हो।

Advertisement

बताते चलें कि इस मुकाबले में विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस की बैटिंग के दौरान फील्डिंग नहीं की। वो टखने की चोट की समस्या से जूझ रहे थे, जिस वज़ह उन्होंने आराम करना बेहतर समझा। आरसीबी के कैप्टन रजत पाटीदार ने मुकाबले के बाद उनकी चोट पर अपडेट भी दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे अभी ठीक से नहीं पता हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वो अभी ठीक हैं।"

ऐसा रहा मैच का हाल: इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए फिल साल्ट (36 गेंदों पर 78 रन), विराट कोहली (38 गेंदों पर 50 रन) और रजत पाटीदार (20 गेंदों पर 53 रन) ने अर्धशतक पारी खेली जिसके दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों पर 71 रन ठोके, हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 222 रन ही जोड़ सकी। इस तरह आरसीबी ने ये मुकाबला 18 रनों से जीता और पॉइंट्स टेबल पर तीसरा पायदान (4 मैचों में 3 जीत और 6 अंक) हासिल किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार