विराट कोहली मैदान पर काफी एक्टिव रहते हैं और इसी बीच उन्हें अपने साथी खिलाड़ियों और विपक्षी खिलाड़ियों के साथ काफी मस्ती करते हुए भी देखा जाता है। एक बार फिर मैदान पर विराट की मस्ती देखने को मिली है। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में ड्रिंक्स ब्रेक दौरान जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी राजकोट की गर्मी में खुद को राहत देने की कोशिश कर रहे थे तब विराट मार्नस लाबुशेन से मजे लेते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

राजकोट वनडे के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान खुद को रिलेक्स कर रहे थे तब विराट कोहली मार्नस लाबुशेन के सामने जाकर अजीबोगरीब डांस स्टेप करके मार्नस से मजे लेते नजर आए। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

बता दें कि तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की है। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर (56), मिचेल मार्श (96), और स्टीव स्मिथ (74) अब तक अर्धशतक जड़ चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 41 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 291 रन हो चुका है, और ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, तनवीर सांघा, जोश हेज़लवुड।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार