आईपीएल के सीज़न 15 में शनिवार (17 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला गया था, जिसे आरसीबी की टीम ने 16 रनों से जीतकर दो अहम अंक प्राप्त कर लिए हैं। इस मैच के दौरान टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली अपने बल्ले से टीम के लिए ज्यादा योगदान नहीं कर सके लेकिन फील्डिंग करते हुए उन्होंने ऐसा कैच लपका जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। 

Advertisement

दरअसल, इस मैच के दौरान विराट कोहली ने 14 गेंदों पर महज़ 12 रन बनाए, जिसके बाद वह ललित यादव के डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट हो गए। हालांकि इसके बाद विराट कोहली ने फील्डिंग के दौरान अपने विकेट का बदला विपक्षी टीम के कप्तान ऋषभ पंत का शानदार कैच लपकते हुए लिया।

Advertisement

ये घटना डीसी की पारी के 16वें ओवर की है। मोहम्मद सिराज की तीसरी बॉल पर पंत बड़ा शॉट खेलना चाहते थे। लेकिन शॉट खेलते समय वह अपना बैलेंस खो बैठे, जिसके बाद वह बॉल एक्स्ट्रा कवर की तरफ गई। आरसीबी के लिए उस दिशा में विराट फील्डिंग कर रहे थे, ऐसे में बॉल को आता देख कोहली ने अपनी फिटनेस का प्रदर्शन किया और हवा में कूद मारकर अपने एक हाथ से पंत का शानदार कैच पकड़ा। यही वज़ह है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि इस मैच में विराट कोहली ने अपना विकेट रन आउट के तौर पर गंवाया था, जो कि इस सीज़न उनके लिए दूसरा रन आउट रहा। वहीं अगर बात करें पंत की तो उन्होंने अपनी टीम के लिए 17 बॉल पर 34 रनों की पारी खेली, लेकिन वह डीसी को सीज़न की तीसरी जीत नहीं दिला सके।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार