आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में बीते गुरुवार (2 नवंबर) को विराट कोहली (Virat Kohli) ने श्रीलंका के खिलाफ 94 गेंदों पर शानदार 88 रनों की पारी खेली। लेकिन यहां कोहली अपना शतक नहीं बना सके जिसका सभी क्रिकेट फैंस को काफी मलाल है। हालांकि इसके बावजूद मैदान पर फील्डिंग करते हुए विराट काफी खुश नजर आए और इसी बीच फैंस ने कोहली से एक ऐसी मांग कर दी जिस पर कोहली को हाथ जोड़ने पड़ गए।

Advertisement

दरअसल, श्रीलंका की इनिंग के दौरान वानखेड़े के मैदान पर आए विराट फैंस ने जोर-जोर से विराट कोहली को बॉलिंग देने की मांग की। फैंस एक सुर में आवाज देकर कह रहे थे कि 'कोहली को बॉलिंग दो।' फैंस की एकजुटता में इतना दम था कि यह आवाज विराट तक भी पहुंची, लेकिन यहां कोहली ने फैंस की मांग जानकर उनके सामने हाथ जोड़ लिये। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

आपको बता दें कि यहां विराट ने फैंस के लिए बॉलिंग तो नहीं कि लेकिन वह बॉलिंग एक्शन जरूर करते नजर आए। इतना ही नहीं, कोहली ने फैंस का मनोरंजन करने के लिए मैदान पर अपने कुछ डांस स्टेप भी दिखाए। यही वजह है विराट को सभी एक इंटरटेनर मानते हैं। आपको बता दें कि कोहली ग्राउंड पर हमेशा ही काफी एक्टिव नजर आते हैं और फैंस के साथ जमकर मस्ती भी करते हैं।

Also Read: Live Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो भारत ने यहां श्रीलंका को 302 रनों से धूल चटाई। इंडियन टीम ने श्रेयस (82), विराट (88) और शुभमन गिल (92) की शानदार पारियों के दम पर श्रीलंका के सामने 50 ओवर में 358 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रख दिया था जिसके जवाब में लंकाई टीम 19.4 ओवर ही मैदान पर टिक सकी और 55 रनों के स्कोर पर सिमट गई। यह मैच जीतकर भारत पॉइंट्स टेबल पर 7 मैचों में 7  जीत के साथ टॉप पर बना हुआ है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार