भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच बीते रविवार (5 नवंबर) को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 37वां मुकाबला खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 83 रनों पर ऑल आउट करते हुए 243 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इसी बीच इडेन गार्डेंस के मैदान पर मिस्टर 360 यानी सूर्यकुमार यादव ने अपने घुटने पर बैठकर एक ऐसा चौका लगाया जिसे देखकर विराट कोहली (Virat Kohli) बीच मैदान खुशी से झूम उठे और एग्रेसिव स्टाइल में SKY का शॉट इन्जॉय करते नजर आए।

Advertisement

दरअसल, यह घटना भारतीय इनिंग के 44वें ओवर में घटी। तबरेज शम्सी कोहली को परेशान कर रहे थे। विराट शम्सी के खिलाफ बड़े शॉट नहीं लगा पा रहे थे, लेकिन इसी बीच सूर्यकुमार यादव ने ओवर की पांचवीं गेंद पर अपने घुटने पर बैठकर स्वीप करते हुए एक गजब का चौका जड़ दिया। यहां विराट भावुक हो गए और अपने साथी का यह करारा शॉट देखकर काफी उत्साहित नजर आए। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

आपको बता दें कि यह मुकाबला विराट कोहली के खास था क्योंकि बीते रविवार को विराट अपना 35वां जन्मदिन मना रहे थे और इसी बीच कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक गजब की शतकीय पारी खेली जिसके दम पर अब वो महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के ओडीआई क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक यानी 49 शतक की बराबरी कर चुके हैं।

पॉइंट्स टेबल का हाल

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि विश्व कप 2023 के अब तक कुल 37 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसके बाद पॉइंट्स टेबल पर भारतीय टीम अपने सभी 8 मुकाबले जीतकर 16 अंकों के साथ टॉप पर विराजमान है। साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे नंबर पर है और ये दोनों सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। फिलहाल पॉइंट टेबल पर नंबर तीन पर ऑस्ट्रेलिया और नंबर चार पर न्यूजीलैंड की टीम बनी हुई है। सबसे नीचे यानी 10 पायदान पर इंग्लैंड की टीम मौजूद है जिन्होंने अपने शुरुआती 7 मुकाबलों में से सिर्फ 1 मैच ही जीता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार