भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली को दुनियाभर से खूब प्यार मिला है। इस साल विराट ने 5 नवंबर को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया जिसके दौरान उन्हें क्रिकेट जगत और क्रिकेट फैंस ने ढेर सारी बधाइयां दी। अब सोशल मीडिया पर एक ओर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट फैंस किंग कोहली को एक सुर में हैप्पी बर्थडे कहते नज़र आ रहे हैं।

Advertisement

यह वीडियो भारत जिम्बाब्वे मैच से जुड़ा है। रविचंद्रन अश्विन गेंदबाज़ी कर रहे हैं और विराट बाउंड्री के पास तैनात थे। इसी बीच स्टार खिलाड़ी को पास खड़ा देख स्टेडियम में मैच इन्जॉय करने आए फैंस ने एक सुर में 'हैप्पी टू यू डीयर कोहली, हैप्पी टू यू कोहली' कहते हुए बधाई देना शुरू कर दिया। विराट ने भी फैंस का दिल रखा और उन्हें धन्यवाद कहते नज़र आए। विराट ने अपने हाथ जोड़े और इशारों ही इशारों में कहा 'बस अब हो गया बस।'

Advertisement

रेड हॉट फॉर्म में हैं विराट: बड़े मंच पर विराट का फॉर्म भी काफी बड़ा नज़र आ रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में किंग कोहली ने अब तक सुपर-12 के पांच मुकाबलों में कुल 246 रन जड़े हैं। इस दौरान विराट के बैट से 3 अर्धशतक निकले हैं। विराट का औसत से 123 का रहा है।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़ंत: ग्रुप 1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है, वहीं ग्रुप 2 सै भारत और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर गुरुवार को खेला जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार