Virat Kohli And Rohit Sharma Fun Video: विराट कोहली और रोहित शर्मा बेहद ही करीबी दोस्त हैं और मैदान पर एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करती हैं। बीते रविवार, 12 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 20वें मुकाबले में भी ऐसा ही देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इन दोनों ही दिग्गजों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक दूसरे को छेड़ते नजर आए हैं।
दरअसल, ये घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इनिंग के 10वें ओवर के दौरान घटी। मुंबई इंडियंस के लिए ये ओवर हार्दिक पांड्या डालने आए थे जिनकी आखिरी गेंद पर फिल साल्ट ने कवर की तरफ शॉट मारा। MI के लिए यहां रोहित शर्मा तैनात थे जिन्होंने कोई भी गलती नहीं की और गेंद को पकड़ लिया।
गौर करें कि इस बीच विराट कोहली जो कि नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद थे, वो एक रन चुराने के लिए क्रीज से बाहर निकल गए। विराट को ऐसा करता देख रोहित चौकन्ने हो गए और उन्होंने स्टंप्स की तरफ थ्रो करने का नाटक किया। ऐसे में विराट तुरंत ही अपनी क्रीज में लौट आए।
खास बात ये है कि यहां रोहित ने मस्ती करते हुए अपने थ्रो का एक्शन बनाए रखा जिसे देखकर विराट भी मस्ती के मूड आए गए और क्रीज से बाहर खड़ा होकर उन्हें देखने लगे। यही वज़ह है अब फैंस को इस घटना का वीडियो खूब पसंद आ रहा है और वो इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
विराट-रोहित फैंस के लिए एक बुरी खबर भी है। दरअसल, ये दोनों ही खिलाड़ी वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में चोटिल हो गए। विराट (38 गेंदों पर 50 रन) के घुटने पर चोट है जिस कारण उन्होंने मुंबई इंडियंस की बैटिंग के दौरान फील्डिंग भी नहीं की। वहीं बात करें अगर रोहित (13 गेंदों पर 19 रन) की तो वो हैमस्ट्रिंक की इंजरी से परेशान हैं, जिस वज़ह से उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा था।
Also Read: LIVE Cricket Score
आरसीबी ने जीता मुकाबला: इस मुकाबले के वानखेड़े के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 241 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य स्कोरबोर्ड पर टांग दिया था जिसका पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम अपनी इनिंग के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 222 रन ही बना पाई। इस तरह आरसीबी ने ये मुकाबला 18 रनों से जीता और पॉइंट्स टेबल पर तीसरी पॉजिशन हासिल कर ली।