Virat Kohli vs Harshal Patel Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते शनिवार, 28 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ सलामी बल्लेबाज़ी करके 38 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने विपक्षी टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज़ हर्षल पटेल (Harshal Patel) की जमकर कुटाई करके आरसीबी के लिए मैच फिनिश किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये पूरी घटना RCB की इनिंग के 16वें ओवर में घटी। SRH के कैप्टन ईशान किशन ने ये ओवर डालने के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज़ हर्षल पटेल को बुलाया था जो कि उनके लिए कोटे का तीसरा ओवर ही था। गौर करें कि यहां से मेजबान टीम को जीत के लिए सिर्फ 17 रनों की दरकार थी, ऐसे में मैदान पर वेल सेट बैटर विराट कोहली ने हर्षल को पहली ही गेंद से टारगेट करके मैच फिनिश करने का मन बना लिया।
इसके बाद होना क्या था, विराट ने हर्षल पटेल की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑन की तरफ एक गज़ब का छक्का मारा और फिर अगली तीन गेंदों पर एक के बाद एक लगातार तीन चौके ठोककर पूरा मैच ही खत्म कर दिया। खास बात ये है कि इसी मुकाबले के दौरान विराट ने आईपीएल में रन चेज़ करते हुए अपने 4000 रन भी पूरे किए जो कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी दूसरे बल्लेबाज़ ने नहीं किया है। यहां लिंक पर क्लिक करके देखें वीडियो
एक बार फिर बता दें कि विराट ने आईपीएल 2026 की धमाकेदार शुरुआत की है और सनराइडर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मुकाबले में महज़ 38 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के ठोककर नाबाद 69 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ हर्षल पटेल के लिए ये मुकाबला कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने 2.4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 14.63 की इकोनॉमी से 39 रन लुटाए।
ऐसा रहा मैच का हाल: ये मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था जहां बेंगलुरु के कैप्टन रजत पाटीदार ने ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। इसके बाद सनराइजर्स के लिए कैप्टन ईशान किशन ने 38 गेंदों पर 80 रन ठोके। वहीं अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर 43 रन और हेनरिक क्लाने ने 22 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली। इन्हीं पारियों के दम पर SRH की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन स्कोर बोर्ड पर टांगने में कामयाब हुई।
Also Read: LIVE Cricket Score
यहां से अब डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को सीजन ओपनर जीतने के लिए 202 रन बनाने थे जिसका पीछा करते हुए विराट कोहली ने नाबाद 38 गेंदों पर 69 रन ठोके और देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 61 रन बना डाले। उनके अलावा कैप्टन रजत पाटीदार ने 13 गेंदों पर 31 रन बनाए और टिम डेविड ने 10 गेंदों पर नाबाद 16 रनों की पारी खेली। इस तरह आरसीबी ने महज़ 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 202 रनों का लक्ष्य हासिल किया और सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से धूल चटाई।