Virat Kohli Viral Video: रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कैप्टेंसी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने बीते मंगलवार, 26 मई को IPL 2026 के क्वालीफायर-1 में 254 रन डिफेंड करके गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 92 रनों से मात दी और टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट हासिल किया। गौरतलब है कि इस मुकाबले के शुरू होने पहले एक बेहद ही मज़ेदार घटना घटी जिसमें RCB के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) पूरी गुजरात टाइटंस की स्क्वाड से मज़े लेते नज़र आए।

Advertisement

सोशल मीडिया पर विराट का एक आठ सेकंड का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो क्वालीफायर-1 शुरू होने से पहले GT की स्क्वाड से मस्ती करते दिखे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुजरात टाइटंस की टीम खेल के शुरू होने से पहले मैदान पर एक ग्रुप फोटो ले रही थी कि इसी बीच विराट को मस्ती सूझी और वो बाउंड्री लाइन पर खड़े होकर विपक्षी टीम को अपने हाथ से मज़ाकिया इशारा करके 'बाबा जी का ठुल्लू' दिखाने लगे। आप नीचे ये पूरा वीडियो देख सकते हो।

Advertisement

बताते चलें कि गुजरात टाइटंस के कैप्टन शुभमन गिल, विराट कोहली के पसंदीदा जूनियर में से एक हैं। यही वज़ह है, विराट अक्सर ही गिल से मैदान पर मस्ती करते देखे जाते हैं। गिल के अलावा GT की स्क्वाड में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो कि विराट के साथ काफी अच्छा संबंध रखते हैं या फिर उनके साथ लंबे समय से क्रिकेट खेलते आए हैं।

बात करें क्वालीफायर-1 में विराट कोहली के प्रदर्शन की तो उन्होंने RCB के लिए ओपनिंग की और 25 गेंदों पर 172 की स्ट्राइक रेट से 43 रनों की तूफानी पारी खेली। इस बीच उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। धर्मशाला के मैदान पर विराट जब बैटिंग कर रहे थे, तो ऐसा लग रहा था कि वो बड़ा शतक बना सकते हैं, लेकिन पारी के 9वें ओवर में जेसन होल्डर की गेंद पर वो चकमा खा गए, जिसके बाद गेंद उनके बैट से टकराने के बाद विकेट पर लग गई। इस तरह वो आउट होकर पवेलियन लौटे।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि इसके बावजूद RCB ने गुजरात टाइटंस पर एक शानदार जीत दर्ज की और 92 रनों से मुकाबला जीतकर अपना फाइनल का टिकट पक्का किया। यहां से अब, आज  IPL 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा जो कि मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। जो भी टीम आज जीत हासिल करेगी, वो क्वालीफायर-2 में फाइनल का टिकट प्राप्त करने के लिए गुजरात टाइटंस से टक्कर लेती नज़र आएगी। क्वालीफायर-2 भी मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जाएगा, जो शुक्रवार, 29 मई को होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार