इंडियन टीम (Indian Cricket Team) के सुपर स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट से फिलहाल ब्रेक पर चल रहे हैं। हाल ही में विराट एक बेटे के पिता बने हैं जिसका नाम उन्होंने अकाय कोहली (Akaay Kohli) रखा है। यही वजह है कोहली छुट्टियों पर हैं और फैंस विराट की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसी बीच कोहली से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के बेटे आर्यवीर (Aaryavir Sehwag) ने विराट कोहली को अपने सवालों से क्लीन बोल्ड कर दिया है।

Advertisement

अपना डेब्यू स्कोर ही भूल गए विराट

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स ने विराट का ये वीडियो शेयर किया है जिसमें छोटे नवाज आर्यवीर ने विराट से विराट के बारे में ही पूछकर उन्हें क्लीन बोल्ड कर डाला। दरअसल, आर्यवीर ने कोहली से कई सवाल किये जिसमें से एक था कि उनका डेब्यू मैच का स्कोर क्या था?

यहां कोहली ने आर्यवीर को जवाब देते हुए कहा कि 'शायद मेरा पहला स्कोर 8 रन था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मेरे साथ क्या हो रहा है क्योंकि मैंने पहली बार अपनी लाइफ में ओपनिंग की थी। उस मैच से एक दिन पहले आपके पापा चोटिल हो गए थे। तो मुझसे पूछा गया कि आप ओपनिंग करोगे तो मैंने कहा हां मैं करूंगा मुझे खिला लो।' आपको बता दें कि यहां विराट ने ईमानदारी से जवाब दिया, लेकिन वो ये भूल गए कि उनका डेब्यू मैच स्कोर 8 रन नहीं बल्कि 12 रन था जो कि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच में बनाया था।

कौन है विराट का रोल मॉडल

Also Read: Live Score

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि विराट कोहली ने यहां कई सवालों का जवाब दिया और सचिन तेंदुलकर को अपना रोल मॉडल कहा। हालांकि विराट ने ये भी माना है कि वो राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग जैसे सीनियर प्लेयर्स से भी काफी कुछ सीखे हैं। इसी बीच विराट ने ये भी खुलासा किया अंडर 17 क्रिकेट में जब उन्होंने डबल सेंचुरी ठोकी थी तब उनके कोच अजीत चौधरी ने उन्हें वीरेंद्र सहवाग के मिलवाया था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार