Will Jacks Catch Video: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का 23वां मुकाबला बीते गुरुवार, 06 अगस्त को लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला गया था जहां MI London ने 161 रनों का लक्ष्य हासिल करके London Spirit को 4 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच विल जैक्स (Will Jacks) ने द हंड्रेड टूर्नामेंट के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कैच में एक पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, विल जैक्स का ये कैच लंदन स्पिरिट की पारी के 49वें गेंद पर देखने को मिला। एमआई लंदन के लिए ये बॉल नॉथन सॉटर ने डिलीवर किया था जिस पर लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने घुटने पर बैठकर लॉन्ग ऑफ की तरफ बेहद ही ताकतवर हवाई शॉट मारा।
20 साल के प्रिटोरियस ने बॉल को अपने बैट से मिडिल किया था जिसे देखकर सभी को लगा कि उन्हें पूरे छह रन मिलेंगे। हालांकि तभी इस पॉजिशन (लॉन्ग ऑफ) पर तैनात फील्डर विल जैक्स ने करिश्मे को अंजाम देकर बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने पहले कैच पकड़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ने और बाउंड्री रोप के करीब होने के कारण गेंद को हवा में उछाल दिया। इसके बाद खुद मैदान के अंदर डाइव लगाकर एक हाथ से गेंद को ज़मीन छूने से ठीक पहले लपक लिया।
तो इस तरह विल जैक्स ने ये हैरतअंगेज कैच पूरा किया और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, जो कि 5 चौके 3 छक्के लगाकर 52 रन (28 गेंद) बना चुके थे, उन्हें अपना विकेट खोकर पवेलियन लौटना पड़ा। आप विल जैक्स के कैच का वीडियो नीचे देख सकते हो।
Also Read: LIVE Cricket Score
पॉइंट्स टेबल का हाल: MI London ने लॉर्ड्स में जीत हासिल करके द हंड्रेड की पॉइंट्स टेबल पर दूसरा पायदान हासिल कर लिया है। उन्होंने 6 मैचों में 4 जीत और 16 अंक प्राप्त करके ये पॉजिशन प्राप्त की है। बात करें अगर London Spirit की तो वो सातवीं पॉजिशन पर है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 6 मैच खेलकर सिर्फ 1 जीता और 4 अंक ही प्राप्त किए। गौरतलब है कि टेबल टॉपर Trent Rockets हैं, जिन्होंने 6 मैचों में 5 जीत हासिल की और 20 अंक बनाए।