Will Jacks Six: SA20 में बीते शुक्रवार, 19 जनवरी को प्रिटोरिया कैपिटल्स और डरबन सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया था जिसमें प्रिटोरिया कैपिटल्स के धकाड़ बल्लेबाज़ विल जैक्स ने 42 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी बीच विल जैक्स के बैट से एक ऐसा घातक छक्का निकला जिससे मैच को इन्जॉय करने आया एक फैन बुरी तरह चोटिल हो गया।

Advertisement

डरबन के खिलाफ विल जैक्स ने 8 चौके और 9 छक्के ठोककर कोहराम मचा दिया। इसी बीच जूनियर डाला की गेंद पर विल जैक्स ने एक खूबसूरत छक्का लगाया। उन्होंने अपने लिए जगह बनाकर ये शॉट मारा था जो कि बैट से कनेक्ट होने के बाद सीधा बाउंड्री के बाहर दर्शकों के बीच पहुंच गया। इसी बीच ये गेंद एक फैन के चेहरे से बुरी तरह टकराई जिसके बाद वो फैन दूर जा गिरा। यही वजह है इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो विल जैक्स की शतकीय पारी के दम पर प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 204 रन ठोक दिये थे। इसके जवाब में डरबन की टीम के लिए कोई भी खिलाड़ी अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका जिस वजह से वो 20 ओवर में सिर्फ 187 रन ही बना सके।

ये भी जान लीजिए कि डरबन सुपर जायंट्स के लिए ये टूर्नामेंट की पहली हार है, वो पॉइंट्स टेबल पपर 4 मैच खेलने के बाद 3 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं बात करें अगर प्रिटोरिया कैपिटल्स की तो उन्होंने 3 मैच खेले हैं जिसमें से वो सिर्फ में ही जीत दर्ज कर पाए हैं। प्रिटोरिया की टीम पॉइंट्स टेबल पर पांचवें पायदान पर है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार