श्रीलंका और न्यूजीलैंड (SL vs NZ 1st Test) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां न्यूजीलैंड के 23 साल के यंग गन गेंदबाज़ विल ओरौर्के (William O’Rourke) ने मेजबान टीम को शुरुआती दो झटके दिये। इसी बीच उन्होंने पथुम निसांका (Pathum Nissanka) को एक सटीक यॉर्कर से बोल्ड मारा जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना श्रीलंका की इनिंग के छठे ओवर में घटी। पथुम निसांका 27 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे। वो टेस्ट मैच में भी न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों के सामने तेजी से रन बना रहे थे और विपक्षी टीम के लिए एक मुश्किल बन गए थे। ऐसे में विल ओरौर्के ने उन्हें एक सरप्राइज यॉर्कर डालने का प्लान बनाया।

Advertisement

इस 23 साल के गेंदबाज़ ने निसांका को ओवर की आखिरी गेंद पर चकमा दिया। उन्होंने निसांका के पैरों पर सटीक यॉर्कर मारा था जो कि एंगल के साथ बल्लेबाज की तरफ गया। यहां निसांका पूरी तरह चकमा खा गए और बॉल को देखते ही रह गए और वो सीधा उन्हें बिट करते हुए स्टंप से जा टकराई। इस दौरान श्रीलंकाई बल्लेबाज़ जमीन पर भी गिर गया। यही वजह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले ओरौर्के ने दिमुथ करुणारत्ने को 2 रनों के स्कोर पर आउट किया था। बात करें अगर इस मुकाबले की तो खबरें लिखे जाने तक श्रीलंका की टीम ने अपनी पहली इनिंग में 35 ओवर खेलने तक 4 विकेट खोकर 108 रन बना लिये हैं। निसांका और करुणारत्ने के अलावा दिनेश चांदीमल (30) और धनंजय डी सिल्वा (11) भी अपना विकेट खो चुके हैं। ओरौर्के के अलावा टिम साउदी और ग्लेन फिलिप्स ने भी एक-एक विकेट चटकाया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार