Yamin Ahmadzai Yorker Bowled Mushfiqur Rahim Video: अफगानिस्तान-बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट (AFG vs BAN One-off Test) अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज़ यामिन अहमदज़ई (Yamin Ahmadzai) ने शानदार गेंदबाज़ी की और बांग्लादेश की पहली पारी में 20.3 ओवर में 79 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इसी बीच यामिन ने एक गज़ब का लहराता यॉर्कर फेंका और मुस्तफिजुर रहमान (Mushfiqur Rahim) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
ये पूरी घटना बांग्लादेश की पहली पारी के 50वें ओवर में देखने को मिला। यामिन अहमदज़ई अफगानिस्तान के लिए अपना 11वां ओवर डालने आए थे। इसी की पांचवीं गेंद पर यामिन ने तेज रफ्तार यॉर्कर फेंका। उन्होंने लगभग 125 kph की स्पीड से बॉल डिलीवर की जो कि हवा में लहराते हुए सीधा मुस्तफिजुर के पैरों के सामने गिरी।
ऐसा खतरनाक बॉल देखकर मुस्तफिजुर रहमान एक दम से शॉक हो गए। वो गेंद को समझ ही नहीं पाए और आखिर में बोल्ड हुए। यामिन की गेंद ने उनके बैट और पैड के बीच से निकलकर स्टंप्स उड़ा दिए। तो ऐसे मुस्तफिजुर रहमान सिर्फ 7 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और बिना कोई रन बनाए पवेलिन लौटे।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
मैच का हाल: इस One-off Test में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी और पहली पारी में 92.3 ओवर खेलकर 346 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज़ तंजिद हसन (71 गेंदों पर 83 रन), शादमान इस्लाम (111 गेंदों पर 67 रन) और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ लिटन दास (89 गेंदों पर 53 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।
बात करें अफगानिस्तानी गेंदबाज़ों की तो मोहम्मद सलीम ने 4 विकेट, यामिन अहमदज़ई ने 3 विकेट, इस्मत आलम ने 2 विकेट और कैस अहमद ने 1 विकेट झटका। गौरतलब है कि खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 13 ओवर खेल लिए हैं और वो 1 विकेट के नुकसान पर 34 रन जोड़ चुके हैं।
ऐसी है दोनों टीमें
अफगानिस्तान (प्लेइंग XI): अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह (कप्तान), हशमतुल्लाह शाहिदी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), जिया-उर-रहमान अकबर, शाहिदुल्लाह कमाल, यामिन अहमदज़ई, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम साफी, इस्मत आलम।
Also Read: LIVE Cricket Score
बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंजिद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, इबादत हुसैन।