Yash Dhull And Priyansh Arya Fight Video: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 (DPL 2026) का 17वां मुकाबला बीते शनिवार, 08 अगस्त को सेंट्रल दिल्ली किंग्स (Central Delhi Kings) और आउटर दिल्ली वॉरियर्स (Outer Delhi Warriors) के बीच खेला गया था जिसके खत्म होने के बाद दिल्ली के दो नामी खिलाड़ी प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) और यश ढुल (Yash Dhull) आपस में बुरी तरह भिड़ते नज़र आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

19 सेकंड के Viral Video में देखा जा सकता है कि यश ढुल और प्रियांश आर्य दोनों ही काफी गुस्सा हैं और एक दूसरे से बहस कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें शांत करने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी और अंपायर कड़ी मशक्कत करते हैं। वो इन दोनों खिलाड़ियों को पकड़कर एक दूसरे से दूर लेकर जाते हैं, तब मामला थोड़ा ठंडा होता है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बता दें कि DPL 2026 में यश ढुल Central Delhi Kings की कैप्टेंसी कर रहे हैं और टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 6 मैचों में 53 की औसत से 265 रन ठोककर ये पॉजिशन हासिल की है। उन्होंने Outer Delhi Warriors के सामने भी 23 गेंदों पर 204.35 की स्ट्राइक रेट से 47 रनों की पारी खेली।

बात करें प्रियांश आर्य की तो वो आउटर दिल्ली वॉरियर्स टीम का हिस्सा हैं और ओपनिंग करते हैं। उन्होंने सेंट्रल दिल्ली किंग्स के सामने 18 गेंदों पर 1 चौका 2 छक्के लगाकर 19 रन बनाए। याद दिला दें प्रियांश आर्य DPL में धमाल मचाकर ही सुर्खियों में आए थे और इसके बाद ही उन्हें IPL में पंजाब किंग्स ने खरीदा था।

मैच का हाल: DPL 2026 के 17वें मुकाबले में Central Delhi Kings ने टॉस जीतकर Outer Delhi Warriors को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 216 रन बनाए। ODW के लिए सलामी बल्लेबाज़ तेजस शर्मा ने सर्वाधिक रन ठोके और 25 गेंदों पर 4 चौके 3 छक्के लगाकर 46 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में Central Delhi Kings के लिए जसवीर सहरावत ने 33 गेंदों पर 63 रन ठोके और कैप्टन यश ढुल ने 23 गेंदों पर 47 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद पूरी टीम 17.2 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 191 रनों पर ऑलआउट हुई। तो ऐसे Outer Delhi Warriors ने ये मुकाबला 25 रनों से जीतकर अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार