IPL 2024 का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बीते शुक्रवार (12 अप्रैल) को इकाना स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर अनलकी तरीके से अपना विकेट खो बैठे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग के चौथे ओवर में देखने को मिली। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यश ठाकुर गेंदबाज़ी कर रहे थे। वॉर्नर को रन बनाने में मुश्किल हो रही थी ऐसे में उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर निकलकर चौका जड़ना चाहा। यहां उनकी किस्मत ने उन्हें धोखा दे दिया।

Advertisement

यश ठाकुर ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डिलीवर की थी जिसे वॉर्नर किसी भी हाल में चौके के लिए भेजना चाहते थे। इसके लिए वॉर्नर ने पूरी कोशिश भी की, लेकिन ये बॉल वो अपने बैट से कनेक्ट नहीं कर सके। यश की डिलीवरी वॉर्नर के शरीर से टकराई जिसके बाद वो स्टंप की तरफ चली गई। वॉर्नर गेंद को स्टंप की तरफ जाता देख समझ गए थे कि वो बोल्ड हो सकते हैं। ऐसे में उन्होंने पूरी जान लगाकर गेंद को स्टंप पर लगने से रोकने की कोशिश की।

वॉर्नर यहां अनलकी साबित हुए और वो बॉल को नहीं रोक पाए। एक ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद जो कि बल्लेबाज़ के शरीर से टकराई और फिर स्टंप पर लग गई। वॉर्नर इस तरह आउट हुए। यही वजह है अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस वॉर्नर को अनलकी कह रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मैच

Also Read: Live Score

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो इस मैच में आयुष बडोनी ने सुपर जायंट्स के लिए 35 गेंदों पर 55 रनों की तूफानी पारी खेली थी जिसके दम पर LSG ने 20 ओवर में 167 रन बना लिये थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेक फ्रेजर ने 35 गेंदों पर 55 रन ठोके और पंत ने 24 गेंदो्ं पर 41 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसके दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में ये लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से प्राप्त की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार