भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स टीम का हिस्सा हैं। युवराज मैदान के अंदर बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ग्राउंड के बाहर वह अक्सर ही मौज-मस्ती के मूड में नज़र आते हैं। युवराज सिंह का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो उन्होंने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में सिक्सर किंग अजीबोगरीब डांस करते हुए झूमते देखे जा सकते हैं।

Advertisement

युवराज ने इंस्टाग्राम पर यह मजेदार वीडियो फैंस के साथ साझा किया। इस वीडियो में युवराज के अलावा सुरेश रैना, सचिन तेंदुलकर, और इरफान पठान जैसे भारतीय टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी भी नज़र आ रहे हैं। लेकिन इन सभी सितारों के बीच युवराज ने अपने अजीबोगरीब डांस से सभी का ध्यान खिंच लिया है। इतना ही नहीं युवराज डांस के अलावा चीयरलीडर की तरह एक्टिंग करते भी दिख रहे हैं। 

Advertisement

बता दें कि इस वीडियो पर फैंस लगातार ही रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने मस्ती करते हुए कमेंट किया, 'आपको बिना पिये चढ़ गई है।' एक अन्य यूजर ने स्टार खिलाड़ी का डांस पसंद करते हुए लिखा, 'पाजी आपने आग लगा दी आग।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'मैं जब युवराज को देखता हूं मुझे 6 बॉल पर 6 छक्के याद आते है।'

गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में इंडियन लीजेंड्स ने अब तक एक मुकाबला खेला है जिसमें उन्होंने साउथ अफ्रीका लीजेंड्स को हराया था। इस मुकाबले में इंडिया ने 20 ओवर में 217 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 20 ओवर में सिर्फ 156 रन ही बना सकी थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार