Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma love story: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यह क्यूट कपल क्रिकेट फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक है। काफी कम लोगों यह जानते हैं कि धनश्री वर्मा इंडियन टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की टीचर रह चुकी हैं। इतना ही नहीं धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की पहली मुलाकात भी सोशल मीडिया और ऑनलाइन क्लास के जरिए हुई थी। हाल ही में युजी चहल ने खुद अपनी हमसफर धनश्री के साथ हुई मुलाकात को लेकर राज खोले हैं।

Advertisement

एजेंडा आज तक पर चहल नज़र आए। उन्होंने यहां दिल खोलकर बातचीत की। उन्होंने अपने और धनश्री के रिलेशनशिप पर भी कई राज खोले। उन्होंने बताया आखिर कैसे उनकी और धनश्री की पहली मुलाकात शादी के बंधन तक पहुंची। युजवेंद्र चहल ने कहा, 'लॉकडाउन हुआ था, मैं काफी समय के बाद घर आया था। वो मुश्किल समय था, क्योंकि मैं घर पर कभी ज्यादा रहा नहीं। अब हमें तीन-चार महीने घर पर रहना था। मैं कुछ नया सीखना चाहता था। मैं हमेशा से ही डांस सीखना चाहता था। हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड थे। उन्होंने मुझे बताया धनश्री ऑनलाइन डांस क्लास देती हैं। मैंने उनसे क्लास के लिए पूछा। वहां से हमारी बॉन्डिंग बढ़ती गई। मैंने कुछ समय बाद अपने घर पर भी उनके बारे में बता दिया और बाद में धनश्री को प्रपोज किया।'

Advertisement

चहल को विनम्र, डाउन-टू-अर्थ, और दोस्ताना पाती हैं धनश्री: सिर्फ युजवेंद्र चहल ही नहीं बल्कि धनश्री वर्मा भी खुलकर अपने रिलेशनशिप पर बातचीत करती नज़र आईं हैं। एक इंटरनव्यू के दौरान उन्होंने यह कहा था कि जब युजी ने उन्होंने प्रपोज किया तब उन्होंने हां इसलिए कहा क्योंकि वह चहल को विनम्र, डाउन-टू-अर्थ, दोस्ताना और एक परिवार का लड़का मानती हैं। धनश्री ने आगे कहा कि यह युजी की विनम्रता थी जिस पर वह फिदा हो गईं और वे एक-दूसरे के पेशे के भी बहुत समर्थक हैं। बता दें कि धनश्री एक कोरियोग्राफर हैं और सोशल मीडिया पर काफी छाईं रहती है। उन्हें कई मौकों पर भी स्टेडियम में युजी को प्रोत्साहित करता देखा गया है।

बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर इस क्यूट कपल को लेकर काफी अफवाहें उड़ी थी। ऐसा माना जा रहा था कि धनश्री और चहल की जोड़ी एक साथ खुश नहीं है और जल्द ही वह अलग हो सकते हैं। लेकिन इस अफवाहों को खत्म करते हुए युजवेंद्र ने अपना और अपनी हमसफर का साथ में फोटो शेयर किया था जिसमें दोनों काफी खुश नज़र आ रहे थे। इसके बाद यह अफवाहें पूरी तरफ खत्म हुई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार