भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल अपने मस्तमौला अंदाज में के लिए काफी जाने जाते हैं। युजी को कई मौकों पर मैदान के अंदर और बाहर मस्ती करते देखा गया है। भारत साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी एक ऐसी ही घटना घटी। दरअसल, इस मैच के बीच युजवेंद्र चहल साउथ अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी को मज़ाक में किक करते कैमरे में कैद हुए।

Advertisement

यह घटना साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज़ी के दौरान घटी। मैच को फ्लड लाइट में आई परेशानी के बाद थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। इसी बीच युजवेंद्र चहल कैमरे में कैद हुए। वायरल वीडियो में ऋषभ पंत, क्विंटन डी कॉक, एडन मारक्रम और तबरेज शम्सी खड़े नज़र आ रहे हैं, तभी युजवेंद्र चहल भी उनके पास पहुंच जाते हैं। इसी दौरान युजी को मस्ती चढ़ती है और वह तबरेज शम्सी को अपने घुटने से किक करते कैमरे में कैद हो जाते हैं।

Advertisement

बता दें कि इस सीरीज में अब तक युजेंवद्र चहल को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका नहीं मिला है। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया जा रहा है। अश्विन ने पहले मैच में अपने कोटे के चार ओवर में महज़ 8 रन खर्चे थे। इस दौरान उन्होंने 1 ओवर मेडन भी किया था।

इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव(61) और केएल राहुल(57) ने अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा(43) और विराट कोहली(49) ने भी साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों के खिलाफ खूब रन बनाए जिसके दम पर मेजबान टीम ने 237 रनों का आंकड़ा स्कोरबोर्ड पर टांगा। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका की टीम 238 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 156 रन स्कोर बोर्ड पर लगा चुकी है। मेहमान टीम को अंतिम 24 गेंदों पर 82 रनों की दरकार है। मैदान पर डी कॉक और डेविड मिलर की जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार