चेन्नई, 24 अप्रैल (CRICKETNMORE)| शेन वॉटसन (96) के शानदार अर्धशतक के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर लीग के प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया।

Advertisement

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 175 रन का स्कोर बनाया, जिसे चेन्नई ने 19.5 ओवर में चार विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। 

Advertisement

मौजूदा चैम्पियन चेन्नई की 11 मैचों में यह आठवीं जीत है और अब वह 16 अंकों के साथ न केवल अंकतालिका में फिर से शीर्ष पर पहुंच गई है, बल्कि प्लेऑफ में भी अपना स्थान पक्का कर लिया है। 

हैदराबाद को 10 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है और टीम 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। 

हैदराबाद से मिले 176 रनों का जवाब देने उतरी चन्नई ने तीन रन के स्कोर पर ही फॉफ डु प्लेसिस (1) को रन आउट के रूप में गंवा दिया। इसके बाद वॉटसन और सुरेश रैना (38) ने दूसरे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी कर चेन्नई को संभालने की कोशिश की। 

रैना टीम के 80 के स्कोर पर राशिद खान की गेंद पर स्टंपिंग हुए। उन्होंने 24 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। रैना के आउट होने के बाद वॉटसन ने अंबाती रायडू (21) के साथ तीसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। 

Advertisement

वॉटसन टीम के 160 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। हालांकि तबतक चेन्नई जीत के करीब पहुंच चुकी थी। वॉटसन ने 53 गेंदों पर नौ चौके और छह छक्के लगाए। 

चेन्नई को अंतिम तीन ओवरों में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, जिसे टीम ने एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। 

रायडू ने 25 गेंदों पर एक चौका लगाया। केदार जाधव 10 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

Advertisement

हैदराबाद के लिए राशिद और कप्तान भुवनेश्वर कुमार और संदीप शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। 

इससे पहले, मनीष पांडे (नाबाद 83) और डेविड वार्नर (57) के अर्धशतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन विकेट पर 175 रनों का मजबूत स्कोर बनाया, लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके। 

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और टीम ने पांच रन के अंदर ही जॉनी बेयरस्टो (0) का विकेट गंवा दिया। बेयरस्टो को हरभजन सिंह ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया।

Advertisement

बेयरस्टो के आउट होने के बाद पांडे और वार्नर ने दूसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला।

हरभजन ने 120 के स्कोर पर वार्नर को अपना दूसरा शिकार बनाया। वार्नर धोनी के हाथों स्टंप हुए। उन्होंने 45 गेंदों की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। वार्नर के आउट होने के बाद पांडे ने विजय शंकर (26) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े। 

शंकर टीम के 167 के स्कोर पर दीपक चाहर की गेंद पर रवींद्र जडेजा के हाथों लपके गए। उन्होंने 20 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। पांडे ने 49 गेंदों की पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। यूसुफ पठान चार गेंदों पर पांच रन बनाकर नाबाद लौटे। 

Advertisement

चेन्नई की ओर से हरभजन ने दो और दीपक ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार