दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ वेन पार्नेल ने अरुण जेटली स्टेडियम में भारत के खिलाफ पहले T20 में जीत के बाद ये कहा है कि ज्यादातर लोग सोच रहे थे कि हम वो मैच नहीं जीत पाएंगे। इस मैच में अफ्रीकी टीम के लिए रस्सी वैन डेर डूसन (75*) और डेविड मिलर (64*) ने ताबड़तोड़ पारियां खेली और अफ्रीकी टीम ने 212 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर लिया।

Advertisement

पार्नेल का मानना है कि उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में टॉस का महत्व काफी बढ़ जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि ज्यादातर लोग पहले 10 ओवर के बाद ये सोच रहे थे कि उनकी टीम ये मैच हार जाएगी लेकिन उनकी टीम ने मैच को अंत तक खींचा और कई लोगों को गलत साबित किया।

Advertisement

एनडीटीवी के साथ बातचीत के दौरान पार्नेल ने कहा, “मुझे लगता है कि भारत में आमतौर पर टॉस महत्वपूर्ण होता है। लेकिन ये कहने के बाद, आपको अच्छी बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी करने की जरूरत है। दिल्ली में हमारी टीम ने अविश्वसनीय ढंग से लक्ष्य का पीछा किया था। 10 ओवर के बाद, ज्यादातर लोगों को लगा कि हम मैच नहीं जीत पाएंगे, लेकिन हम वहां टिके रहने और इसे गहराई तक ले जाने में सफल रहे। हमारे पास दो खिलाड़ी थे जो शानदार पारी खेल रहे थे और आगे भी ऐसा ही होने वाला है, ये हम गेंदबाजों के लिए मुश्किल होगा।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, “हां, मुझे लगता है कि निश्चित रूप से ये मैच (दूसरा टी 20) महत्वपूर्ण होने वाला है। भारत निश्चित रूप से वापसी करेगा। वो एक शानदार टीम हैं; हम कुछ कम की उम्मीद नहीं करते हैं। मुझे लगता है कि बेंगलुरु तक हर एक मैच कठिन होने वाला है। उस रात ये एक शानदार जीत थी और हम इससे काफी आत्मविश्वास ले सकते हैं। लेकिन ये बिल्कुल नया मैदान है, नई परिस्थितियां हैं इसलिए हमें अनुकूलन करना होगा और अच्छी शुरुआत करनी होगी।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार