18 जून।  भारत ने आईसीसी विश्व कप-2019 में पाकिस्तान को मात दे क्रिकेट के महाकुंभ में पड़ोसी मुल्क पर अपने दबदबे को कायम रखा है। यह सातवीं बार था जब दोनों टीमें विश्व कप में भिड़ी थीं। सात में से एक भी बार पाकिस्तान जीत हासिल नहीं कर पाई।

Advertisement

इस मैच को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही माहौल गर्म था और जिस दिन मैच हुआ उस दिन यह मैच ट्वीटर पर छाया रहा। यह मैच सबसे ज्यादा ट्वीट हासिल करने वाला वनडे मैच बन गया है। 

Advertisement

इस मैच को लेकर 29 लाख ट्वीट किए गए। इस मैच को लेकर कई हैशटैग बनाए गए जिनमें हैशटैग टीमइंडिया, हैशटैग वीहैववीविल जैसे हैशटैग शामिल रहे। इसके अलावा कई ट्वीट में भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी टैग किया गया। 

इस मैच में सबसे ज्यादा ट्वीट पाने वाले खिलाड़ी भारत के कप्तान विराट कोहली रहे जिन्होंने इस मैच में सबसे तेजी से 11,000 रन बनाए। उनके बाद रोहित शर्मा का नंबर रहा जिन्होंने इस मैच में अपने वनडे करियर का 24वां शतक जमाया और 140 रन बनाए।  रीट्वीट में रोहित का शतक का जश्न मनाने वाला ट्वीट सबसे ज्यादा बार रीट्वीट किया गया। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार