आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि टीम सीजन 13 के आगामी मैचों में अपनी फिल्डिंग में और ज्यादा सुधार कर सकती है। बटलर से राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल-13 में जिस पारी की उम्मीद थी वो सोमवार को शेख जाएद स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ देखने को मिली। 126 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने अपने तीन विकेट 28 रनों पर ही खो दिए थे और विकेट पर बल्लेबाजी करना मुश्किल हो रहा था।

Advertisement

बटलर ने कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ 98 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। बटलर ने 48 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली और इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

बटलर ने मैच के बाद ट्विटर पर जारी टीम के वीडियो में कहा, "मुझे लगता है कि हम अब भी अपनी फिल्डिंग में सुधार कर सकते हैं। हमने मैदान पर 10 या 15 रन ज्यादा दे दिए।"

उन्होंने कहा, " इस जीत की हमें सख्त जरूरत थी। मुझे लगता है कि बल्ले से यह एक अच्छा प्रदर्शन था। जोफरा आर्चर, श्रेयस गोपाल तथा राहुल तेवतिया ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।"

राजस्थान को अपना अगला मैच गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। 
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार