मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट से मात खाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि टीम ने 10-15 रन कम बनाए और इसलिए उसे हार मिली। दिल्ली ने रविवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के नाबाद 69 रनों के दम पर मुंबई के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था। मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) और क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) की 53-53 रनों की पारी के दम पर यह लक्ष्य पांच विकेट खोकर दो गेंद पहले हासिल कर लिया।

Advertisement

दिल्ली की यह सात मैचों में दूसरी हार रहै और वह 10 पॉइंट के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। 

Advertisement

मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा, "हमने 10-15 रन कम बनाए। मुझे लगता है कि 175 रनों का स्कोर शानदार होता। मार्कस स्टोइनिस जब आउट हुए तब हमें काफी नुकसान हुआ।"

अय्यर ने कहा की टीम को अपनी फील्डिंग पर भी काम करने की जरूरत है।

अय्यर ने कहा, "यह ऐसी चीज है, जिस पर हमें काम करना है। हमें अपनी फील्डिंग पर काम करना है। कुल मिलाकर उन्होंने हमें हर तरह से मात दी। अगले मैच में हमें अपनी मानसिकता पर भी काम करना है। मुझे लगता है कि हमारे लिए यह जरूरी है कि हम किसी भी चीज को हल्के में न लें। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन पर हमें काम करने की जरूरत है।"

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस मैच में नहीं खेले थे। उन्हें लेकर अय्यर ने कहा, "हमें नहीं पता कि पंत कब लौटेंगे। मैंने डॉक्टर से बात की और उन्होंने कहा कि वह एक सप्ताह आराम करेंगे।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार