जयपुर, 7 अप्रैल (CRICKETNMORE)| कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मिली करारी हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस हार के लिए गेंदबाजों के जिम्मेदार ठहराया है।

Advertisement

कोलकाता ने क्रिस लिन (50) और सुनील नरेन (47) की शानदार पारियों के दम पर यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के 21वें मैच में रविवार को राजस्थान को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।

Advertisement

रहाणे ने मैच के बाद कहा, "हमें लगा कि इस विकेट पर 150-160 का स्कोर एक अच्छा स्कोर होगा। अगर हमारे पास लड़ने लायक स्कोर है और विकेट धीमी है तो सबसे पहले आपको अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। लेकिन हम अपनी रणनीतियों के अनुसार गेंदबाजी नहीं कर सके।" 

कोलकाता ने पहले गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को तीन विकेट पर 139 रन पर रोक दिया और फिर 13.5 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। 

उन्होंने कहा, "मैच में ये सब चीजे होती रहती हें और इस मैच से काफी कुछ सीखने की जरूरत है। मुझे लगता है कि हमें अच्छी क्रिकेट खेलने पर ध्यान देना चाहिए और आने वाले मैचों में सुधार करना चाहिए।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार