4 अगस्त। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान कार्लोस ब्राथवेट का कहना है कि शनिवार को भारत के साथ यहां हुए टी-20 मुकाबले के दौरान उनकी टीम हालात को ठीक तरीके से पढ़ नहीं सकी। पहल ेबल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 95 रन बना सकी। केरन पोलार्ड (49) के अलावा कोई और बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका।

Advertisement

भारत ने यह मैच चार विकेट से अपने नाम किया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा मैच रविवार को खेला जाना है।

Advertisement

मैच के बाद ब्राथवेट ने कहा, "हम हालात को अच्छी तरह नहीं पढ़ पाए। पोलार्ड ने अच्छी पारी खेली। इस विकेट पर 130-140 रन अच्छा स्कोर होता। हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बल्लेबाज अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर सके।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार