11 जनवरी। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या औऱ केएल राहुल का टीवी शो कॉफी विद करण पर दिए बयानों से शुरू हुआ विवाद खत्म नहीं हो रहा है। पांड्या अपने शब्दों के लिए मांफी मांग चुके हैं, लेकिन बीसीसीआई ने दोनो खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने के मन बना लिया है। 

Advertisement

वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी हार्दिक पांड्या से खफा हो गए हैं। कोहली ने पहले वनडे से पहले मीडिया से बात करते हुए इस मुद्दे पर बात की।

Advertisement

कोहली ने कहा कि हार्दिक पांड्या ने टीवी शो में जैसी हरकत की है वो किसी तरह से स्वीकार्य नहीं हैं। विराट ने कहा कि पांड्या ने जो भी कहा है कि उससे टीम इंडिया के खिलाड़ी सपोर्ट नहीं करते हैं।

इसके साथ - साथ विराट ने कहा कि खिलाड़ी अपने बर्ताव से शर्मिंदा हैं ऐसे में उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है। कोहली ने आगे कहा कि बीसीसीआई इस मामले में जो भी फैसला लेगा हम यानि टीम इंडिया उसका सपोर्ट करेगी।

आपको बता दें कि 12 जनवरी को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला जाना है। ऐसे में पहले वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन क्या होगी इस बारे में कोहली ने कोई खास बयान नहीं दी है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार