इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन की शुरूआत में एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है और अभी तक यह तस्वीर साफ नहीं हुई है कि राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इल टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे या नहीं। स्टोक्स इस समय अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड में हैं। अगस्त में पिता को ब्रेन कैंसर होने की खबर का पता चलते ही वह पाकिस्तान टेस्ट सीरीज बीच में छोड़कर वापस अपने देश लौट गए थे। 

Advertisement

इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 औऱ वनडे सीरीज में भी हिस्सा नहीं लिया। जिसके बाद उनके आईपीएल के इस सीजन में खेलने को लेकर संदेह बना हुआ है।  

Advertisement

इस मुद्दे पर बात करते हुए राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने माना है कि अभी तक इस सीजन के लिए स्टोक्स की उपलब्धता को लेकर स्थिति साफ नहीं है और इस मुश्किल समय में टीम मैनेजमेंट उनके परिवार के साथ है।

मैकडॉनल्ड ने ईएसपीएनक्रिकइनफो से बातचीत में कहा, “ यह काफी मुश्किल स्थिति है,इसलिए जितना समय वह (स्टोक्स) चाहते हैं हम उन्हें देंगे। हमें पक्के तौर पर नहीं पता कि स्टोक्स इस समय कहां हैं। लेकिन जैसे ही इस बारे में कुछ पता चलता है उसके बाद ही इस मामले में हम कोई फैसला लेंगे। 

अगर स्टोक्स इस सीजन के लिए उपलब्ध नहीं हो पाते तो यह राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए बड़ा झटका होगा। इससे टीम का मिडल ऑर्डर कमजोर पड़ेगा। राजस्थान इस सीजन अपना पहला मैच 22 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शारजाह में खेलेगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार