नई दिल्ली, 24 जुलाई| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चयरमैन बृजेश पटेल ने इस बात की पुष्टि क दी है कि लीग 19 सितंबर से आठ नवंबर के बीच होगी। पटेल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हमारी इस पर चर्चा हुई थी और हम लीग को 19 सितंबर से आठ नवंबर के बीच आयोजित कराने के बारे में सोच रहे हैं। हमने इस मामले में फ्रेंचाइजियों को भी सूचित कर दिया है।"

Advertisement

इसके अलावा पटेल ने क्रिकबज से बातचीत में भी पुष्टि की है कि आईपीएल के 13वें सीजन की शुरूआत 19 सितंबर को होगी और फाइनल मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा।

Advertisement

इस विंडो को लेकर अभी भी कुछ चर्चा हो सकती है क्योंकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी 15 सितंबर तक इंग्लैंड में खेली जाने वाली सीरीज में व्यस्थ रहेंगे जिसका मतलब है कि वह अपनी फ्रेंचाइजियों के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं होंगे। पटेल ने हालांकि कहा कि यह मुद्दा नहीं है और इस पर अगले सप्ताह होने वाले गवर्निंग काउंसिल की बैठक में चर्चा होगी।

पटेल ने कहा, "यह समस्या नहीं होनी चाहिए। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज 15 सितंबर को खत्म हो रही है। हम उन्हें सीधे दुबई से यहां बुला लेंगे। अगले सप्ताह होने वाली गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इस पर अंतिम चर्चा की जाएगी।"

इस पर आधिकारिक ऐलान आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद किया जाएगा लेकिन बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों की तरह ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में लीग के आने वाले संस्करण के लिए व्यवस्थात्मक रणनीति बनाना शुरू कर दी है। आईएएनएस से पहले ही इस बात को अपनी रिपोर्ट में बताया था।

आईपीएल टीमों के अलावा बीसीसीआई की लोजिक्सटिक्स, ऑपरेशन टीमें भी दुबई, अबु धाबी और शारजाह जाएंगी ताकि यह देख सकें कि लीग के आयोजन की तैयारी कैसी चल रही है। अगर यूएई की विमान सेवा शुरू नहीं होती है तो फिर वहां जाने के लिए चार्टड प्लेन का उपयोग किया जाएगा।

Advertisement

आईसीसी ने सोमवार को इसी साल ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होने वाले टी-20 विश्व कप को कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया है जिससे आईपीएल के 13वें सीजन के लिए रास्ते खुल गए हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार