नई दिल्ली, 24 अप्रैल (CRICKETNMORE)| पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना है कि भारतीय टीम ने पिछले कुछ वर्षो में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने साथ ही कहा कि टीम के वर्ल्ड कप अभियान पर आस्ट्रेलिया से सीरीज हारने का असर नहीं पड़ेगा।

Advertisement

एक अंग्रेजी अखबार ने द्रविड़ के हवाले से लिखा, "वास्तव में भारत ने पिछले 30 महीनों में बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है। आस्ट्रेलिया को जिस तरह से खेला उसका श्रेय लेने के लिए इस हार में सीरीज की व्यस्तता हो सकती थी।" 

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमारे पास वर्ल्ड कप के लिए एक संतुलित टीम है अगर भारत वर्ल्ड कप जीतता है तो हम इस बात की चिंता नहीं करेंगे कि 2-3 या 3-2 से कौन जीता। आईसीसी रैंकिंग साबित करती है कि भारत वहां पर है। नंबर वन बनने के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहिए।" 

यह पूछे जाने पर वर्ल्ड कप के लिए ऋषभ पंत और अंबाती रायडू को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है, द्रविड़ ने कहा, "भारत के पास इस वर्ल्ड कप के लिए एक अच्छी और संतुलित टीम है। बहुत सारे संयोजन, बहुत सारे विकल्प हैं। ये टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन का सवाल है। आप हमेशा एक या दो नामों पर बहस कर सकते हैं। जिन नामों को चुना गया है उसके साथ रहें और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रखें।" 

पूर्व कप्तान ने साथ ही यह भी माना कि आगामी टूर्नामेंट में हाई स्कोरिंग मैच होंगे। 

उन्होंने कहा, "यह वर्ल्ड कप शायद अधिक स्कोरिंग वाला होगा और भारत इसके लिए अच्छी तरह से तैयार है। इंग्लैंड की परिस्थितियां वास्तव में बदल गई है, खासकर वनडे क्रिकेट में। पिछले साल हम ए सीरीज के लिए वहां थे और वहां पर हाई स्कोरिंग मैच हुए थे। 300 पार का स्कोर लगातार पीछा किया जा रहा था।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार