पुणे, 9 अक्टूबर | भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि टीम को जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर सावधान रहना होगा क्योंकि बुमराह तीनों प्रारूप में खेलते हैं। बुमराह इस समय चोटिल हैं और इसी कारण साउथ अफ्रीका के साथ खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

 
Advertisement

अंग्रेजी अखबार द हिंदू ने शास्त्री के हवाले से लिखा, "हम इस बात को लेकर काफी फिक्रमंद हैं क्योंकि वह काफी अहम, विशेष, अलग और मैच विजेता हैं। इस बात को लेकर विचार किया जा रहा है कि उन्हें सर्जरी की जरूरत है या नहीं। हमें उनके वर्कलोड को लेकर काफी सावधान रहना होगा क्योंकि वह तीनों प्रारूपों में टीम का हिस्सा हैं।"

Advertisement

शास्त्री ने साथ ही रोहित शर्मा की पारी की शुरुआत करने को लेकर बात कही और कहा कि यह स्टार बल्लेबाज इस जिम्मेदारी के लिए तैयार था।

रोहित ने बतौर सलामी बल्लेबाज खेले गए अपने पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों पारियों में शतक जमाए। विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 203 रनों से हराया था।

शास्त्री ने कहा, "मुझे पसंद नहीं है कि उनकी जैसी क्षमता वाला खिलाड़ी बाहर बैठे। वेस्टइंडीज में मैं इस बात को लेकर साफ था कि वह पारी की शुरुआत करें और इसे लेकर मैंने कोहली से चर्चा भी की थी। यह उनका मौका था।"

उन्होंने कहा, "सलामी बल्लेबाजी मानसिकता की बात है। आपको नई गेंद का सम्मान करना पड़ता है। बीते 20 वर्षो में टीम में संतुलन बनाने के लिए भारत के लिए कई खिलाड़ियों ने पारी की शुरुआत की लेकिन उनमें वो क्षमता नहीं थी।"

Advertisement

शास्त्री ने कहा, "किसने सोचा था कि वीरेंद्र सहवाग का टेस्ट में औसत 50 का होगा। लेकिन उन्होंने नई गेंद से पहले 20 मिनट पर काबू पाया। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी का लुत्फ उठाया वो किसी और ने उठाया।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार