आईपीएल-13 में अपनी लगातार दूसरी हार के बाद डेविड वॉर्नर ने कहा है कि उनकी टीम शनिवार को कोलकाता नाइट राडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में 30-40 रन कम बना पाई।

Advertisement

कोलकाता ने यह मैच सात विकेट से जीता। वॉर्नर ने टॉस जीतकर हैरानी भरा फैसला करते हुए बल्लेबाजी चुनी लेकिन टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी। कोलकाता ने 18 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में वॉर्नर ने अपने पहले बल्लेबाजी के फैसले का भी बचाव किया।

वॉर्नर ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरा फैसला सही था। हमारी ताकत डेथ ओवरों की गेंदबाजी है। मुझे लगता है कि इस विकेट पर तेजी से रन बनाना आसान नहीं है। मैंने मैच की शुरुआत में जो किया उसका मुझे पछतावा नहीं है। मैं अपने फैसले पर कायम हूं।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मध्य के चार-पांच ओवरों में हमने सिर्फ 20 रन बनाए। यहां हमने समय बर्बाद कर दिया। 30-40 अतिरिक्त रन और होते तो अच्छा रहता।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार