मुंबई, 10 जनवरी | भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरॉन फिंच को लगता है कि इस समय अधिकतर टीमें अपने घर में बेहतरीन हैं इसलिए उनकी टीम को घर से बाहर अपने खेल में लगातार सुधार करना होगा। ऑस्ट्रेलिया को भारत में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 14 जनवरी से हो रही है। पहला मैच यहां के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल भी भारत का दौरा किया था और पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी।इस बार टीम पहले से ज्यादा मजबूत होकर लौटी है क्योंकि इस टीम में अब डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ी हैं।

Advertisement

फिंच ने भारत आने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमारे लिए यह जरूरी है कि हम यहां वो फॉर्म जारी रखें जो हम पिछले कुछ महीनों से जारी रखे हुए हैं।"

फिंच ने कहा, "हमने कई मैच जीते। अब एक चुनौती यह है कि हम उसे जारी रखें और लगातार सुधार कर सकें। अधिकतर टीम इस समय अपने घर में खेलना पसंद करती हैं। हमारे लिए यह जरूरी है कि हम लगातार बाहर जाकर बड़ी से बड़ी टीमों को उनके घर में टक्कर दें और अपनी फॉर्म को बनाए रखें। हम इसके लिए उत्साहित हैं।"

भारत में मिलने वाली चुनौतियों के लिए फिंच तैयार हैं। उनके पास स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के लिए रणनीति है।

उन्होंने कहा, "हमारे सामने अलग-अलग तरह की चुनौतियां हैं। आपके पास जसप्रीत बुमराह हैं, जो गेंद को मूव करा सकते हैं। आपके पास रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के रूप में निरंतरता रखने वाले स्पिनर हैं। इसलिए इस चुनौती को आसानी से नहीं लिया जा सकता।"

Advertisement

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "आपको अपने गेम प्लान के साथ मानसिक तौर पर तैयार रहना होगा।"

उन्होंने कहा, "अंत में यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट है। आप किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकते। आप किसी एक को ज्यादा तवज्जो नहीं दे सकते क्योंकि फिर आप बाकियों के खिलाफ पीछे रह जाएंगे।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार