आईपीएल 2023 के 18वें मैच में मोहित शर्मा (Mohit Sharma) की शानदार गेंदबाजी और शुभमन गिल (Shubman Gill) के अर्धशतक की मदद से गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात दे दी। गुजरात को आखिरी ओवर में 7 रन बनाने थे और सैम करन ने गिल को आउट करके मैच रोमांचक बना दिया था लेकिन राहुल तेवतिया ने आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर चौका मारते हुए टीम को जीत दिला दी। वहीं पंजाब के कप्तान शिखर ने हार का मुख्य कारण ज्यादा डॉट गेंदे खेलने को बताया। 

Advertisement

शिखर धवन ने मैच के बाद कहा, "हमने ज्यादा रन बोर्ड पर नहीं लगाए। हमें उस चीज को आगे जाकर सुधारना होगा। बिल्कुल - यदि आप डॉट गेंदों की संख्या देखते हैं, यदि कोई टीम 56 गेंदें खेलती है, तो आप गेम हार जाते हैं। शुरुआती विकेट गंवाने से आप बैकफुट पर आ जाते हैं और हमें इस पर काम करने की जरूरत है। गेंदबाजों पर बहुत गर्व है, यह एक बड़ा टोटल नहीं था और मैच को अंत तक ले जाना जबरदस्त था।"

Advertisement

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 153 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन  मैथ्यू शॉर्ट ने बनाये। उन्होंने 24 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। उनके अलावा जितेश शर्मा ने 25(23) और शाहरुख खान ने 22(9) रन का योगदान दिया। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट मोहित शर्मा ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, अल्जारी जोसेफ और राशिद खान ने अपने खाते में जोड़ा। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने यह मैच 19. ओवरों में जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 67(49) रन शुभमन गिल के बल्ले से निकले।  अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा ऋद्धिमान साहा ने 19 गेंद में 5 चौको की मदद से 30 रन की पारी खेली। गिल ने उनके साथ पहले विकेट के लिए 4.4 ओवरों में 48 रन जोड़े। पंजाब की तरफ से कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बरार ने एक-एक विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार