हैदराबाद, 18 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बुधवार रात यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने माना कि उनकी टीम ने मैच में कुल मिलाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Advertisement

मैच के बाद विलियम्सन ने कहा, "हमने कुल मिलाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। जाहिर तैयार पर चेन्नई ने बल्ले से अच्छी शुरुआत की और हम शुरुआत में विकेट नहीं ले पाए, लेकिन हमने दूसरे हाफ में बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैदान पर मिले मौकों का लाभ उठाया। हमने जुझारूपन दिखाया और रनों का पीछा करने में सफल रहे।"

विलियम्सन ने कहा, "मैं नहीं समझता कि विकेट में कुछ खास बदलाव आया है और हमने यहां देखा है कि हर विकेट अलग है। हमें हमेशा विकेट के अनुरूप खेलने की आवश्यकता है और हम अपने इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना चाहेंगे।"

इस बड़ी जीत के बाद हैदराबाद की टीम आईपीएल की तालिका में आठ अंकों के साथ पांचवें पायदान पर काबिज है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार