लंदन, 20 जून (CRICKETNMORE)| भारत को हराकर पहली बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने वाली पाकिस्तान टीम के हरफनमौला खिलाड़ी इमाद वसीम ने कहा कि उनकी टीम ने हर किसी को गलत साबित करते हुए खिताब जीता है। इमाद ने अपनी टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की भी तारीफ की और उन्हें विश्व स्तर का गेंदबाज बताया है। 

Advertisement

पाकिस्तान ने रविवार को खेले गए चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारत को 180 रनों से करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 339 रनों विशाल लक्ष्य रखा जिसके सामने भारत का मजबूत और गहरा बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से ढह गया और टीम 30.3 ओवरों में 158 रनों पर ही ढेर हो गई। 

Advertisement

आमिर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के दो अहम विकेट लेकर भारत को वो शुरुआती झटके दिए जिससे वह उबर नहीं पाई।  PHOTOS: अगर क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ को नहीं देखा तो आपनें कुछ नहीं देखा 

इमाद ने कहा कि, "यह तुक्का नहीं है। हमारी टीम शानदार है। इस समय विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक। मैं नहीं समझता की हम अप्रत्याशित टीम हैं। हमने अपने आखिरी के चार मैच जीते और सभी को गलत साबित किया।"

उन्होंने कहा, "हमने विश्व की नंबर-1 टीम दक्षिण अफ्रीका को हराया। इसके बाद हमें विश्वास हो गया कि हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं।"

इमाद ने चैम्पियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन के लिए पाकिस्तन सुपर लीग (पीएसएल) के अनुभव और टीम प्रबंधन द्वारा जताए गए आत्मविश्वास को श्रेय दिया है। 

Advertisement

उन्होंने कहा, "पीएसएल हमारे लिए बड़ा टूर्नामेंट है। आप उसमें खेलते हुए बेशक सुधार करते हैं। आप फखर जमान, शादाब खान के अलावा बाकी के युवा खिलाड़ियों को देखिए जो टीम में आए और इस बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया।"    PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

उन्होंने कहा, "टीम प्रबधंन को भी श्रेय जाता है। मैं मिकी आर्थर और सरफराज अहमद के मार्गदर्शन में खेलने को लेकर अपने आप को सौभाग्याशाली मानता हूं। यह दोनों बेहद अच्छा काम कर रहे हैं। यह दोनों मिलकर काम कर रहे हैं। आर्थर ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारा समर्थन किया। हम जब हारे तब भी। उस समय हमसे कहा कि हमें वापसी करनी होगी।"

आमिर के बारे में इमाद ने कहा, "मुझे आमिर में हमेशा विश्वास रहता है। मैं 2007 से उसके साथ खेल रहा हूं और अंडर-19 टीम में उसका कप्तान भी रह चुका हूं। मैं उसके सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हूं। हम उसे टीम में चाहते थे। वह हमेशा से विश्व स्तर का गेंदबाज और मैच विजेता खिलाड़ी रहा है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार