तिरुवंनतपुरम, 9 दिसम्बर| हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे का मानना है कि दूसरे टी-20 मैच में हारने के बाद भारतीय टीम मुंबई में खेले जाने वाले आखिरी टी-20 मैच में दमदार वापसी करते हुए वेस्टइंडीज पर जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करेगी। भारत ने हैदराबाद में खेले गए पहले टी-20 मैच में विंडीज को मात दे 1-0 की बढ़त ले ली जिसे रविवार को विंडीज ने बराबरी पर ला दिया। विंडीज ने यहां खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को मात दे सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

Advertisement

इस मैच में दुबे ने अपने करियर का पहला अर्धशतक जमाते हुए 30 गेंदों में 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। विंडीज के लेंडल समिंस ने 67 रनों की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को जीत दिला दुबे के पहले अर्धशतक के जश्न को फीका कर दिया।

Advertisement

मैच के बाद दुबे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह मेरे लिए खास था क्योंकि मैंने अपनी तरफ से भारत के लिए पहली बार 50 रन बनाए थे। लेकिन मैं खुश नहीं हूं क्योंकि मैच जीतना ज्यादा जरूरी है।"

भारत ने पहले मैच में कैच छोड़े थे और दूसरे मैच में भी।

भारतीय टीम की फील्डिंग पर बात करते हुए दुबे ने कहा, "हां, हमने कुछ कैच छोड़े लेकिन यह खेल का हिस्सा है, उन्होंने भी कुछ कैच छोड़े थे। लेकिन मुझे लगता है कि हमारी टीम सर्वश्रेष्ठ है।"

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "जो कैच छोड़े अगर वो पकड़े जाते तो इससे सब कुछ बदल सकता था। हम आज मैच हारे हैं लेकिन हम अगले मैच में दमदार वापसी करेंगे।"

Advertisement

वहीं विंडीज के गेंदबाज हेडन वॉल्स ने कहा कि मेहमान टीम अंतिम मैच में अपनी जान झोंक देगी और सीरीज जीतेगी।

उन्होंने कहा, "मुख्य बात सीरीज जीतना है और मेरे लिए लक्ष्य यही है कि हम सीरीज जीतें और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ कर इसमें अपना योगदान दूं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार