मैनचेस्टर, 21 जुलाई| वेस्टइंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा कि टीम ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में लगातार विकेट खोती रही और इसलिए टीम को हार मिली। शारमाह ब्रूक्स (62) और जर्मने ब्लैकवुड (55) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों के अलावा होल्डर के 35 रनों की जुझारू पारी के बाद भी वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को जीतने से नहीं रोक पाई।

Advertisement

इंग्लैंड ने यह मैच जीत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

Advertisement

मैच के बाद पुरस्कर वितरण समारोह में होल्डर ने कहा, "हम परिणाम से निराश हैं। हमने अपने आप को निराश किया है। इंग्लैंड ने अच्छी क्रिकेट खेली इसलिए जीत का श्रेय उसे जाता है।"

उन्होंने कहा, "हम कुल (चौथे दिन) मैच को खींच सकते थे लेकिन हमने यहीं अपने आप को निराश किया और लगातार विकेट खोते रहे। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने हमारे बल्लेबाजों को काफी परेशान किया, अपना काम अच्छे से किया और अच्छी लैंग्थ पर गेंदबाजी करते रहे।"

उन्होंने कहा, "बल्लेबाज क्रिज में पकड़े गए। हमें आगे-पीछे अपने पैर हिलाने थे। हमें इस बात को सुनिश्चित करना था कि हम गेंद को छोड़ें या खेलें। हमारे पास इन चीजों के बारे में सोचने के लिए काफी समय है। ईमानदारी से कहूं तो यह छोटी समस्या है।"

उन्होंने कहा, "हम यहां लड़ने के लिए आए हैं, मुझे पता है कि खिलाड़ी हारा हुआ महसूस कर रहे हैं। हम आखिरी मैच में अपना सबकुछ झोंक देंगे।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार